February 19, 2026

बहिबल कलां गोली कांड मामले में बड़ी खबर, 5 साल से सस्पेंड चल रहे आईजी उमरानंगल हुए बहाल

जालंधर – बहिबल कलां गोली कांड में पिछले 5 साल से सस्पेंड चल रहे आईजी उमरानंगल को पंजाब पुलिस ने बहाल कर दिया है। उनकी यह बहाली पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 15 दिन में पंजाब पुलिस को उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे। हालांकि उन्हें अभी तक पोस्टिंग नहीं दी गई है। अभी तक वह डीजीपी को ही रिपोर्ट करेंगे। करीब पांच महीने पहले फरवरी महीने में भी हाईकोर्ट ने उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बहाल नहीं किया गया था। इसके बाद उमरानंगल ने दोबारा उच्च अदालत की शरण ली थी। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए सरकार व पुलिस को फटकार लगाई थी व उन्हें 15 दिन में आदेश के पालन करने के आदेश दिए थे।

बता दें कि बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में गठित एसआईटी ने 2019 आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उमरानंगल को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *