देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही
नई दिल्ली , देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि यहां GTB अस्पताल में एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे एक युवक GTB अस्पताल के वार्ड नंबर-24 में दाखिल हुआ और एक मरीज को उसने गोली मार दी। मृतक का नाम रियाजुद्दीन है और वह पेट में संक्रमण को लेकर GTB हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। रियाजुद्दीन खजूरी का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
