February 11, 2026

केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा, हर महिला को प्रति माह 1000 रुपए मिलेंगे

नई दिल्ली : बजट में केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा की है। 18 साल से ऊपर की हर महिला को अरविंद केजरीवाल सरकार 1000 रुपए देगी। दिल्ली सरकार ने हर महीने 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2000 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किया है।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने यह साफ किया कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को ही मिलेगा जो दिल्ली की वोटर हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए दिल्ली के पते पर बना वोटर कार्ड अनिवार्य है। यानी वो महिलाएं जो दिल्ली में रहती हैं, लेकिन यहां की वोटर नहीं हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और दिल्ली की वोटर हैं तो इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। एक घोषणापत्र देना होगा कि आप किसी और पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं, सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और इनकम टैक्सपेयर नहीं हैं। फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल की जानकारी देनी होगी।

वित्त मंत्री आतिशी ने साफ किया कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिल सकेगा जो टैक्स पेयर्स हैं। किसी अन्य सरकारी योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहीं महिलाएं भी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना के तहत आर्थिक लाभ हासिल नहीं कर सकेंगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं उन्हें भी इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *