February 20, 2026

किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को देशभर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

बनाया 1 अगस्त से 22 सितंबर तक का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली : किसान संगठनों ने सोमवार एक बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 15 अगस्त के दिन पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने का ऐलान किया गया। सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी के साथ ही दूसरी मांगों को लेकर किसान नेताओं की ओर से आंदोलन का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर मार्च के ऐलान के साथ ही 1 अगस्त से 22 सितंबर तक किसान संगठनों की ओर आयोजिक पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी जो इस प्रकार है-

1 अगस्त- 13 फरवरी को किसानों के खिलाफ हिंसा में शामिल पुलिस कर्मियों के सम्मान समारोह के खिलाफ प्रदर्शन

15 अगस्त- मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च

31 अगस्त- 13 फरवरी के विरोध प्रदर्शन के 200 दिन पूरे होने के मौके पर प्रदर्शन

1 सितंबर- उत्तर प्रदेश के संभल में किसानों की रैली

15 सितंबर- हरियाणा के जींद में किसान रैली

22 सितंबर- हरियाणा के पीपली में किसानों की रैली

किसानों ने कहा कि हम मोदी सरकार के खिलाफ 1 अगस्त को विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते हैं। हम 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च भी करेंगे। हम नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां भी जलाएंगे। उन्होंने आगे कहा, हम 31 अगस्त को भी विरोध प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि हमारे शुरुआती विरोध प्रदर्शन को 200 दिन पूरे हो रहे हैं…। हम सितंबर में जींद में रैली करेंगे और सितंबर में ही हरियाणा के पीपली में रैली करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमने MSP गारंटी को कानूनी बनाने की मांग की है। सरकार का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन हमने आर्थिक जानकारों से बात की है और उन्होंने कहा है कि यह सच नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *