March 10, 2026

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से वाहन खाई में गिरा

14 की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मध्य पंजाब प्रांत के खुशाब जिले में शनिवार को एक मिनी लॉरी (ट्रक) खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। बचाव सेवा ने शनिवार को बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना उस समय घटी जब लोग काम के लिए पड़ोसी जिले में जा रहे थे।

स्थानीय बचाव सेवा के प्रवक्ता उस्मान हैदर ने कहा, दुर्घटना में पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि वाहन की रफ्तार तेज थी। ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल 26 लोग सवार थे। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, हर वर्ष करीब 9 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *