जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 17 लाख 55 हजार 922 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का आभार व्यक्त किया है।