February 18, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

मोहित कांडा, हमीरपुर, आज दिनाँक 18 नवंबर 2023 को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्यातिथि तिलक राज शर्मा भाग लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की। इस बैठक में विस्तारकों की भूमिका एवं गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस विषय पर तिलक शर्मा ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्रि ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और युवा मोर्चा पदाधिकारियों से अपील की केन्द्र सरकार की हर उपलब्धि और योजनाओं को कैसे हर घर लेकर जाना है, कैसे लोगों के बीच जानकारी रखनी है, इन सब विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला ने कार्यकर्ताओ को बताया कि कैसे केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर लेकर जाना, इसके साथ 18 से 25 साल के युवाओं को युवा मोर्चा के साथ जोड़ना और उनका मण्डल स्तर प्रशिक्षण करना, कॉलेज आईटीआई में जाकर युवाओ को पार्टी के साथ जोड़ना, हर बूथ पर 5 कार्यकर्ता जोड़ना और उनसे सम्पर्क करना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा जगदीप शर्मा, कपिल परमार राष्ट्रीय युवा मोर्चा शोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, अवनीश जम्वाल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, आशीष ठाकुर, अवनीश जम्वाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा,जिला महामंत्री अजय रिंटू, प्रगुण गौतम, रॉबिन डटवालिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *