March 15, 2026

भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किया धन्यवाद

मोदी द्वारा अयोध्या धाम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को समर्पित किया जाना अनुसूचित समाज के लिए गौरवशाली कदम

चंडीगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कवि महर्षि वाल्मिकी को समर्पित कर सनातन के गौरवशाली इतिहास को भविष्य के पटल पर लाकर महान कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष सुच्चा राम लद्धड़ पूर्व आईएएस व उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा जो विश्व पर्यटन द्वारा मानवता को अवगत करायेगा भारत के गौरवशाली और समृद्ध अतीत का। पंजाब और भारत का संपूर्ण अनुसूचित जाति समुदाय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना गहरा सम्मान और आभार व्यक्त करता है। आदि कवि वाल्मीकि जी द्वारा रचित आदि काव्य रामायण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन काल का सजीव वर्णन करते हैं। मोदी ने ऐसा कर भारत की महान सनातन संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक मंच पर पहुँचाया है। सुच्चा राम लद्धड़ एवम परमजीत सिंह कैंथ ,प्रधान एवम उपप्रधान एससी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आशा की किरण दिखाई है। इस महान कार्य से अनुसूचित जाति वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुसूचित जाति समाज सम्मानित करेगा और आगामी लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजयी बनायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *