February 22, 2026

भगवंत मान 10 नवंबर को प्रदेश के युवाओं को दीवाली का तोहफा देंगे

सचिन सोनी,चंडीगढ़,  पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान 10 नवंबर को प्रदेश के युवाओं को दीवाली का तोहफा देंगे। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि कल तारीख 10 नवंबर, 2023 दिन शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों के 596 लड़के-लड़कियों को सरकारी नाैकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। आने वाले दिनों में हजारों नाैकरियां पंजाबियों के दरवाजे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं, अहसान नहीं फर्ज है।

 
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार समय-समय पर विभिन्न चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटती रही है और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *