भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, चंडीगढ़ रिहायश के लिए हुए रवाना
2 दिन पहले भर्ती हुए थे
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अब वह सरकारी सीएम आवास चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अब उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल हो सकते हैं।
आज ही खेलों को समापन हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री मान को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद बुधवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे मुलाकात की थी।
बता दें 15 फरवरी को शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम मान संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई।
सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।
