February 15, 2026

कंगना रनौत के बयान पर गुस्से में आए भगवंत मान, कहा ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे,’

चंडीगढ़: पंजाब और किसान अंदोलन को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेता कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

भगवंत मान ने कहा कि जनता ने कंगना को मंडी निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए एक सांसद के रूप में चुना, न कि बेतुके और निराधार बयान देने के लिए जिससे समाज में अशांति पैदा हो। पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक गलत बयान है, एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे किसी को ठेस पहुंचे। बीजेपी का यह कहना कि यह कंगना का निजी बयान है। यह कहना गलत है। पार्टी को भी नियंत्रण रखना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि अगर आप ऐसा करते हैं बेतुके बयान देते हैं तो स्वाभाविक रूप से गुस्सा आना तय है। इसलिए मैं भाजपा सरकार से कहना चाहूंगा कि वह अपने सांसदों को नियंत्रित करें। किसानों के विरोध के लिए हर तरह के बयान दिए जा रहे हैं यह असहनीय है

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने खुद पल्ला झाड़ लिया है। पंजाब के लोगों से प्यार से भले ही जान ले लो। लेकिन इस तरह के बेसलेस आरोप लगाएंगे तो गुस्सा आना जाहिर है। बाद में यह कहना कि यह निजी बयान है। यह कहना गलत है। निजी बयान भी पब्लिक का ही होता है। यह सब बर्दाश्त के काबिल नहीं है।

बता दें कि एक निजी समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि किसान अंदोलन में रेप और हत्याएं हुई। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो पंजाब में भी बांग्लादेश जैसी स्थिती बन सकती थी। जिसके बाद दूसरी पार्टियों के नेताओं ने ही नहीं ब्लकि बीजेपी ने भी कंगना के इस बयान की निंदा की। इसके साथ भाजपा ने कंगना को चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *