भगवंत मान ने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़: पंजाब में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नव नियुक्त 1205 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में समारोह का आयोजन हुआ।
इस वारे सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ पुलिस विभाग के 1205 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बनने पर सभी नव-नियुक्त कांस्टेबलों और उनके परिवारों को मुबारकबादभी दी।
भगवंत मान ने कहा कि गत ढाई सालों में ही बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के 48 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह नौजवानों के हाथों में नियुक्ति पत्र देने और उनके घरों में खुशियों के समागमों का सिलसिला जारी रहेगा।
वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को गिद्दड़बाहा में आप प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के पक्ष में रैली को भी संबोधित किया। रैली दोपहर 12 बजे सट्टा बाजार में हुई।
