केजरीवाल से तिहाड़ जेल में नहीं मिल सकेंगे भगवंत मान और संजय सिंह, सुरक्षा कारणों से नहीं मिली अनुमति
सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में जाकर उनसे मुलाकत की थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार भी साथ रहे। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या 5 में बंद हैं।
