March 10, 2026

प्रदेशवासियों को महाशिवरात्री के महापर्व की दी शुभकामनाएं

शिवालिक पत्रिका, चण्डीगढ़ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित महाशिवरात्री के पावन पर्व पर साकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा में लेडी गवर्नर श्रीमती वसंथा बंडारू ने भी भाग लिया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी व प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने राज्यपाल को भगवान शिव व माता पार्वती का मोमेंटो भेंट किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *