आप सभी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हम प्रदेश को देश का नम्बर वन पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। इसी उद्देश्य से काँगड़ा को पर्यटन राजधानी, कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, पर्यटन स्थलों पर हेलीकाप्टर सेवा, पौंग बांध में साहसिक गतिविधियां, अनछुए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा, विश्व स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं, ट्यूलिप गार्डन, चिड़िया घर, फ्लाइंग फेस्टिवल, गोल्फ कोर्स, पर्यटन गाँव, स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक बनाने के ऐतिहासिक निर्णय लिए गये।
आइए राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के इस अवसर पर हम सब मिलकर अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लें।
