बेदी का निधन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक युग का अंत
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिकेट जगत के महान गेंदबाज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बेदी का निधन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक युग का अंत है। क्रिकेट जगत में इनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
