हमीरपुर का मुख्यमंत्री बनना हम सब के लिए गौरव की बात : आशीष शर्मा
मोहित कांडा, हमीरपुर, स्थानीय युवा विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री हमीरपुर जिले से हैं और ये हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री का हमीरपुर आने के लिए धन्यवाद किया और आपदा राहत राशि के लिए आए लोगों को भी धन्यवाद किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला किया व कहा कि हमारे सांसद और केंद्र में मंत्री चार साल दर्शन नहीं देते है और पांचवे साल झूठ बोल कर वोट लेने आ जाते हैं। उन्होंने कहा की अनुराग बताएं की आपदा में उन्होंने हिमाचल के लिए क्या किया।
उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया।
