February 24, 2026

अंत्योदय अभियान के सारथी बने और गरीब व्यक्ति की भूख मिटाने के लिए राशन वितरण का काम किया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डिपो राशन धारकों के साथ विशेष चर्चा में उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अंत्योदय अभियान के सारथी बने और गरीब व्यक्ति की भूख मिटाने के लिए राशन वितरण का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की संख्या की कोई बदलाव की जानकारी नहीं होती थी जिसकी वजह से कई शिकायतें होती थी। सरकार ने ई-गवर्नेंस के माध्यम से पात्र परिवारों का डाटा इकट्ठा किया और उसे ऑनलाइन करके राशन वितरण के कार्यों को पारदर्शी और सरल बनाया।

उन्होंने कहा कि पहले के वक्त में लोग राशन के आने की तारीख पूछा करते थे। इस परेशानी को दूर करने के लिए राशन की सूचना को उपभोक्ता के मोबाइल के साथ जोड़ा गया। अब उपभोक्ताओं को मोबाइल संदेश द्वारा राशन आने की जानकारी मिल जाती है। सरकार ने इसी कड़ी में में ईपीडीएस पोर्टल की शुरुआत की।

सरकार ने सभी राशन डिपो पर पीओएस मशीन उपलब्ध कराई है। इससे आवश्यक वस्तुओं का शत-प्रतिशत वितरण बायोमेट्रिक आधार पर प्रमाणीकरण करने के बाद किया जा रहा है। इस प्रणाली का लाभ प्रदेश के लगभग 32 लाख परिवारों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईपीडीएस पोर्टल पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सभी जानकारियां एक ही स्थान पर देने का कार्य किया गया। साथ ही सरकार ने 33 फीसदी डिपो महिलाओं को देने का फैसला किया। खाद्यान्न योजना आवंटन नीति,उचित मूल्य की दुकानों का विवरण आदि भी इसी के माध्यम से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *