हर जिले को नैशनल हाईवे से जोडऩे का किया कार्य : बनवारी लाल
चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री मंत्री डा. बनवारी लाल कहा कि सरकार ने बावल हलके में लोगों को बेहतर आवागमन सुलभ करवाने के लिए 32 सड़कों के मजबूत और सुदृढीकरण की मंजूरी प्रदान की गई है। इन सड़कों पर लगभग 30 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत आएगी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में सड़क तंत्र को मजबूत और सुदृढीकरण करने के साथ साथ हर जिले को नेशनल हाईवे से जोडऩे का कार्य किया है।
इसके अलावा किसानों के लिए मण्डी में अपनी उपज लाने के लिए भी सम्पर्क मार्गों को बढाया गया है। इसी कड़ी में बावल हलके की अधिकांश सड़कें बनाई गई है। शेष सड़कों के लिए भी राशि जारी कर दी है।जल्द ही इन सड़कों के निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। डा. बनवारी लाल ने कहा कि मंजूर की गई सड़कों में सम्पर्क मार्ग, अप्रोच रोड़ तथा अन्य जिलों से जोडऩे वाले सड़क मार्ग भी शामिल है।गुमिना से भाण्डोर अप्रोच रोड पर एक करोड़ 37 लाख रुपए, बलवाड़ी से बलवाड़ी मंदिर तक बनने वाली सड़क पर एक करोड़ रुपए, खोरी से चिमनवास सड़क पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए, बास डोडा अप्रोच रोड़ पर 2 करोड़ 30 लाख रुपए, जरथल से नन्दरामपुर बास सड़क मार्ग पर 4 करोड़ 15 लाख रुपए और साम्पनी से नैशनल हाईवे 8 को जोडऩे वाली सडक पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए, बास डोडा से अहरोद सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 65 लाख रुपए, गाव खिजुरी से जोनावास सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक की राशि तथा नन्दरामपुर बास अप्रोच रोड़ पर 5 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक की राशि व्यय की जाएगी।
