बंगाणा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक में विधायक देवेंद्र भुट्टो को बताई समस्याएं
कुटलैहड़ में चल रहे बिकास कार्यो की विधायक देवेंद्र भुट्टो ने की समीक्षा,जल्द कार्य पूरा करने के दिये आदेश,
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के एसडीएम कार्यलय बंगाणा में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत करके सभी अधिकारियों से उनकी मांगों को लेकर ओर जो भी विभाग में कर्मचारियो अथवा अन्य समस्याए आ रही है। उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। और सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। बही कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की भी समीक्षा की। ओर जल्द अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने के आदेश दिए। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि जनता को सड़क शिक्षा स्वस्थ्य पानी की सप्लाई बरसात में हुए भारी बारिश से नुक्सान की भरपाई और जो भी जनता की समस्याएं उत्पन्न हो रही, उनका घर द्वार ही समाधान हो। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि सिविल अस्पताल बंगाणा थानाकला एबम अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। जल शक्ति विभाग के अधिकारी कर्मचारी फील्ड में जाकर जनता की पानी की समस्याओं का समाधान करें। खण्ड बिकास विभाग कुटलैहड़ में जो विकास कार्य पँचायत में प्रगति पर चल रहे है उन्हें जल्द पूरा करके जनता को सुविधा प्रदान करें। और खासकर जनता के को छोटे छोटे कार्य जैसे रास्ते या फिर लिंक सड़को की समस्याएं है। उनका जल्द समाधान हो। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जनता को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्र न लगाना पड़ें, जो भी जनता अपना कार्य लेकर आएं। उसका तुरंत समाधान किया जाए। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। लेकिन अधिकारी भी पूरी ईमानदारी से सरकार का साथ देकर हमने जो जनता की सुविधा के लिए घोषणाएं की है। उन्हें जल्द अमलीजामा पहनाकर जनता को सुविधा प्रदान करे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि दस माह के कार्यकाल में हमने केवल कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। और जनता को सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और पानी जैसे बिकराल समस्या के समाधान करके जनता को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ कुटलैहड विस क्षेत्र की देव तुल्य जनता ने हमें आशीर्वाद देकर विधान सभा पहुंचाया है। हम उस विश्वास को तोड़ना नहीं चाहते है। कुटलैहड़ की जनता को हमारे प्रति अनेक उम्मीदें है। और जब उपमण्डल बंगाणा प्रशासनिक अधिकारी हमारे साथ पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। तभी हम भी जनता की उन सभी उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू का कुटलैहड़ पर पूरा आशिर्वाद है। और हमने जो भी मांग की है उसे तत्काल सीएम साहब ने पूरा किया है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने बिना बजट के कोई घोषणा नहीं की है। पहले हमने बजट का प्रावधान किया। फिर जनता में घोषणाएं की है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हर विकास कार्य को जल्द पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। और जो घोषणाएं है। उनकी अनियमितताओं को पूरा करके जल्द कार्य प्रगति पर किया जाए। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर, एक्सीन लोकनिवि देबराज, एसडीओ प्यारा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, एसबीओ डॉ सतिंदर ठाकुर, रेंज ऑफिसर आंनद कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार, जल शक्ति विभाग एवम अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य लोग मौजूद रहे।
