February 19, 2026

बंडारू दत्तात्रेय ने कादियान को शपथ दिलाई

चंडीगढ़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में सातवीं बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य चुने गए वरिष्ठ विधायक डा0 रघुवीर सिंह कादियान को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा, प्रभुता और अखंड़ता को बनाए रखने एवं कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डा0 रघुवीर सिंह कादियान को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *