ज्ञानी इकबाल सिंह की पंथक सेवाओं पर लगी रोक

सिंह साहिबानों की बैठक में फैसला
अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब में मंगलवार को पांच सिंह साहिबानों की बैठक हुई। बैठक में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह की पंथक सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया गया। इससे पहले ज्ञानी इकबाल सिंह की गलतियों के कारण उन्हें तनख्वाह (धार्मिक सजा) लगाई गई थी जिसमें उन्होंने गलती मान ली परंतु इसके बाद भी श्री अकाल तख्त साहिब के पास ज्ञानी इकबाल सिंह के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं और बहुत गंभीर आरोप लगे हैं।
इसी कारण अब फैसला लेते हुए ज्ञानी इकबाल सिंह की पंथक सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। पांच सिंह साहिबानों की बैठक सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में हुई थी जिसमें कई अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए। जैसे कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।