कायर नहीं फायर है बंबर ठाकुर : एनके पंडित
मंडी, अजय सूर्या : मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एनके पंडित ने आज मण्डी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर कायर नहीं फायर फायर नेता है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जो हमला हुआ है उस हमले की कांग्रेसी नेता एनके पंडित ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की बंबर ठाकुर ने जो चिट्टे के खिलाफ मुहीम शुरू की थी, उन पर चिट्टा माफियों द्वारा बीजेपी के नेताओ के कहने पर हमला करवाया है। उन्होंने अपील की है कि जिन्होंने बंबर ठाकुर पर हमला किया है उन पर सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा की बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर बिलासपुर के लोगों की आन बान और शान है।
बिलासपुर जिला से ही संबध रखने वाले कांग्रेसी नेता एन के पंडित ने कहा की बिलासपुर के लोग बंबर ठाकुर द्वारा करवाये गए विकास कार्यों को भूले नहीं है। बंबर ठाकुर एक तेज तर्रार नेता है, उन्होंने राजधानी शिमला से स्नोडन इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने पर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
एन के पंडित ने कहा कि वे हिमाचल सरकार और सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील करते है कि हिमाचल सरकार शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाए और नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए शराब कि दुकानों पर भी ताले लगाने का काम करे।
एन के पंडित ने हिमाचल सरकार और भारत सरकार से एक और अपील की है कि फेस बुक और इंस्ट्राग्राम को भी भारत सरकार को पूरी तरह से वैन कर देना चाहिए। एन के पंडित ने कहा कि फेस बुक और इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने से हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
एन के पंडित ने फेस बुक, इंस्ट्राग्राम, चिट्टे, शराब पर कार्रवाई करने की वकालत की है।क्योंकि नशा चाहे कोई भी हो नशा चाहे चिट्टे का हो या शराब का हो दोनों ही समाज को खोखला कर देते है।
