January 29, 2026

बल्ह थाना मुख्य आरक्षी राम चंद्र डीजीपी डिस्क से सम्मानित

नेरचौक, अजय सूर्या : बल्ह थाना में तैनात मुख्य आरक्षी राम चंद्र को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है। विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। राम चंद्र एक जुझारू और अपने कार्य के प्रति समर्पित पुलिस कर्मचारी हैं। जी भी कार्य मिलता है उसे पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से निभाते हैं। मुख्य आरक्षी राम चंद्र का कहना है कि उन्हें गर्व है कि वह पुलिस विभाग में सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से अब तक मैंने हरियाणा से एक बोलेरो, दिल्ली से एक एक्सयूवी 500 कार, बल्ह से तीन लैपटॉप, तीस मोबाइल फोन, शादी का कैमरा, 75 ग्राम स्वर्ण आभूषण, एक एलईडी, दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 13 गैस सिलेंडर, तीन पानी की मोटर बरामद की हैं। पुलिस स्टेशन बल्ह में चोरी की कुल वसूली 50 लाख से अधिक है और धोखाधड़ी के मामलों की वसूली भी 45 लाख से अधिक है। ईमानदारी से कार्य करने का पुरस्कार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *