March 16, 2026

बालक राम ने प्रधानाचार्य का पदभार संभाला

दौलतपुर चौक, 30 अगस्त ( संजीव डोगरा ): राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेट में बालक राम ने बुधवार को प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। बालक राम इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टाटीयाणा, उच्च पाठशाला पालवीं सहित धनेटा इत्यादि स्कूलों में अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अवसर पर स्कूल उपप्रधानाचार्य कुलवंत धीमान, राजकुमार। जितेंद्र शर्मा ,अरविंद डडवाल,गुरनाम, आशीष डोगरा, हीरा लाल, संतोष कुमार, सुपरिटेंडेंट हनी शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य बालक राम ने कहा की स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल पर बल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *