April 11, 2026

महर्षि मंदिर मारकण्ड परिसर में 13 से 15 अप्रैल तक मनाया जाएगा बैसाखी मेला

बिलासपुर : उप मंडलाधिकारी (नागरिक) सदर एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास श्री महर्षि मार्कण्डेय मारकण्ड मंदिर बिलासपुर डाॅ. राजदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री महर्षि मंदिर मारकण्ड परिसर में 13 से 15 अप्रैल तक बैसाखी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेला शुभारम्भ 13 अप्रैल को सायं 3 बजे किया जाएगा, जबकि समापन 15 अप्रैल को छिंज/दंगल के आयोजन के बाद किया जाएगा।

उन्होंने सभी से 13 अप्रैल को इस उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित होने वाली झंडा रस्म की शोभा यात्रा तथा 15 अप्रैल को छिंज/दंगल के समापन समारोह में भाग लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *