बैंस परिवार ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद लिया
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के आवास पहुंचे डेरा प्रमुख, दिया मानवता भलाई का संदेश
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, आज डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस के सरकारी आवास पर पहुंचे और बैंस परिवार को आशीर्वाद दिया व मानवता के कल्याण के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर बैंस परिवार के सदस्य ज्योति यादव आईपीएस (पत्नी), सोहन सिंह बैंस (पिता), बलविंदर कौर बैंस (मां) भी उपस्थित थे। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ‘वह बहुत भाग्यशाली हैं जिनके परिवार को पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही भाग्यशाली दिन है जब महापुरुषों के चरण उनके घर में पड़े हैं। बाबाजी ने आज हमारे परिवार को अपना आशीर्वाद देकर गौरवान्वित किया है और उनका परिवार बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी लोगों में शांति और सद्भाव बना रहे।’
