बैजनाथ के किसानों ने सीखी खेती की आधुनिक तकनीक
अजय सूर्या , सुंदरनगर: कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर के सौजन्य से विकास खण्ड बैजनाथ के 60 किसानों को विदेशी सब्जियों के बारे में विकास खण्ड बल्ह के गाँव टावां में भ्रमण करवाया गया।
इस दौरान विकास खण्ड बल्ह के बी टी एम आरती भारद्वाज, एटीम पूनम ने मनोरमा देवी के खेतों में प्राकृतिक विधि द्वारा तैयार ब्रोकली और फूल गोभी, पालक इत्यादि सब्ज़ियों के बारे मौके पर ही किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र सुन्दरनगर में डॉ कविता द्वारा किसानों को विदेशी सब्जियों और डॉ दिनेश यादव द्वारा हाइड्रोपोनिक विधि द्वारा सब्जियों को उगाना और ड्रोन तकनीक बारे बताया गया तथा प्रायोगिक रूप से ड्रोन को चलाकर किसानों को दिखाया। किसानों को डॉ मीना द्वारा मौसम की जानकारी देने वाले एप्प मेघदूत और दामिनी व उप प्रधानाचार्य हितेंदर द्वारा किसानों को सब्जियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
