February 27, 2026

15 से 31 तक बंद रहेगी बदारन, गारली-गाहलियां जोल-हरसौर सड़क

हमीरपुर 12 जुलाई। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते बदारन-गारली-हरसौर वाया गाहलियां जोल सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 से 31 जुलाई तक बंद की जा रही है।
इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम के तहत आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि बदारन-गारली-हरसौर वाया गाहलियां जोल सड़क के एक हिस्से के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 15 से 31 जुलाई तक बंद किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़सर-शाहतलाई सड़क या मैहरे-गारली-बिझड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *