राजकीय महाविद्यालय ऊना के 1972 बैच के बी.एस.सी. के सहपाठी 51 वर्ष बाद मिले
दौलतपुर चौक 🙁 संजीव डोगरा) राजकीय महा विद्यालय ऊना 1972 बैच के, बी. एस. सी. के सहपाठी एवं दोस्त आज 17 सितंबर 1923, रविवार को 51 वर्ष बाद होटल पी. बी. आर. दौलतपुर, चौक (ऊना) में मिले। सभी मिलने को अति बेकरार थे, सभी ने परम पिता परमेश्वर का लाख लाख धन्यवाद किया कि सबको 70-72 वर्ष की आयु में भगवान ने मिलाया । सभी मित्रों ने अपने-अपने जीवन की बातें एक दूसरे को सुनाई। एक दो को छोडकर सभी उच्च पदों से सेवानिवृत हुए है। सभी मित्र हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ से आये थे। कुछ साथी पत्नी सहित थे और यह जानकर बहुत दुख भी हुआ कि कुछ के जीवन साथी संसार छोडकर चले गये हैं। सब ने अपने जीवन के लम्हें सांझा किए । इस मित्र मिलन का आयोजन ओमराज कंवर ने किया। इस मे अरविंद अग्रवाल, बिशन दास मल्होत्रा, नरेश पुरी, उमाकांत गुप्ता, हर्षपाल, राम सरूप, ज्ञान सैनी, कुलदीप ठाकुर, कमल राणा, गुलजार सिंह राणा, जगन नाथ, देवराज गुलेरिया, बलदेव सोहल, ओमराज कंवर, धर्म सिंह और कुछ साथियों की पत्नियां व अन्य शामिल हुए । कुछ मित्र 51 वर्ष बाद मिलकर भावुक हो गये। सभी मित्र अब समाज सेवा में लगे हैं, निर्णय लिया कि शीध्र ही भविष्य मे फिर मिलेंगे ।
