February 23, 2026

थानाकलां सिविल अस्पताल में सजा आयुष्मान हेल्थ मेला, विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे चीफ गेस्ट

स्वास्थ्य स्टाफ के सहयोग से कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधा होगी नंबर वन: देवेंद्र भुट्टो

अजय कुमार, बंगाणा, उप मंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल थाना कला में बीएमओ डॉक्टर चेतन मोदगिल की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक दिवसीय आयुष्मान हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके किया। थानाकलां सिविल अस्पताल पहुंचने पर बीएमओ थानाकलां डॉक्टर चेतन मोदगिल की अध्यक्षता में देवेंद्र भुट्टो का भव्य स्वागत किया गया। इस हेल्थ मेले में 452 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई व 9 लेब्रोसर्जरी और तीन लोगों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। इस हेल्थ मेले में आई स्पेशलिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेजर एवं जनरल सर्जरी, एमडी मेडिसिन, ब्लड शुगर चेकअप, बीपी आदि 10 प्रकार के रोगियों का चेकअप करके स्वास्थ्य लाभ दिया गया। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन पर बीएमओ डॉक्टर चेतन मोदगिल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम सब ने मिलकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा में हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर लाना है। भुट्टो ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से खुले मंच से कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र है उनमें जो भी समस्याएं हैं उनकी उन्हें रिपोर्ट दें ताकि उन समस्याओं का सुधार करने हेतु धन का प्रावधान किया जा सके। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने करोड़ों रुपयों की स्वीकृत करवा कर नए भवन, हर स्कूल को अपना खेल मैदान, युवाओं के लिए 85 लाख से निर्मित हो रहे पांच स्टेडियम, सड़कों के रखरखाव के लिए 57.82 करोड रुपए व स्वास्थ्य विभाग में हर सुविधा के लिए करोड़ों की धनराशि मुहैया कराई है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में भी पहले स्थान पर पहुंचेंगे। लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उनका फोकस रहेगा। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, बीडीसी राजकुमार, अजय शर्मा, डॉक्टर चेतन मोड गिल डॉ मोनिका, डॉक्टर विनीत कोंडल, डॉक्टर रमा, डॉक्टर राहुल, डॉक्टर निवेदिता, डॉक्टर कनिका, डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर अशोक दरोच, स्वास्थ्य विभाग से सुरेश परदेसी एवं आशा वर्कर्स,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।
देवेंद्र भुट्टो ने बीएमओ थानाकलां डॉक्टर चेतन मोदगिल एवं पूरे स्वास्थ्य विभाग से कहा कि जब राजनेता से लेकर अधिकारी तक युवा ब्रिगेड होती है तो काम करने का मजा भी आता है। स्वास्थ्य विभाग थानाकलां के अंतर्गत आने वाले हर अस्पताल में युवा स्टाफ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इस अवसर पर उपमंडल बंगाणा के बीएमओ डॉक्टर चेतन मोदगिल ने मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए स्वास्थ्य स्टाफ को सम्मान पर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे विभाग के कर्मियों में ऊर्जा भरी है। डॉक्टर चेतन मोदगिल ने कहा कि विधायक देवेंद्र भुट्टो में कुटलैहड़ में स्वास्थ्य विभाग के प्रति एक सपना है जो हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र भुट्टो के मार्गदर्शन में आयुष्मान हेल्थ मेल को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य स्टाफ एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *