स्थ्य विभाग द्वारा एक सितम्बर से 31 दिसम्बर तक चलाया जाने वाला आयुष्मान भव विशेष अभियान
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सितम्बर से 31 दिसम्बर तक चलाया जाने वाला आयुष्मान भव विशेष अभियान नागरिकों के लिए सभी स्वास्थ्य सेवाओं का आधार होगा। चार माह तक चलने वाले अभियान से हर घर तक पहुंच कर सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव आयुष्मान भव अभियान को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान सभाएं, आयुष्मान मेले और बच्चों की स्क्रीनिंग सहित 7 मुख्य स्वास्थ्य विषयों पर विभाग के पदाधिकारी नागरिकों तक पहुंच बनाएंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि आयुष्मान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड एवं जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर लगभग 8 लाख नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे।
