मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खलीनी वार्ड पार्षद चमन प्रकाश विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।
मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी शिमला में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्द्धा के युग में स्कूल कालेजों द्वारा बच्चो के सर्वांगीण विकास पर बहुत ध्यान दिया जानें लगा है परंतु अभी भी किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के प्रति अभी भी समाज उतना जागरूक नही हो पाया है। किशोरावस्था की जिज्ञासा को सही दिशा देनें में शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है यही समय है जब किशोरों का आकर्षण नशे की तरफ हो सकता है अनेकों तरह के विज्ञापन ,फ़िल्म व सोशल मीडिया इत्यादि में नशे को जिस तरह से प्रचारित किया जाता है उससे किशोरों के मस्तिष्क पर नशे के प्रति जिज्ञासा व आकर्षण पैदा होना स्वभाविक है , जगह जगह नशे के समान की उपलब्धता भी एक बहुत बड़ा कारण है कि किशोरावस्था में ही अधिकतर युवा नशे में फंस जातें हैं ।
वार्ड पार्षद चमन प्रकाश ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना की व कहा कि जिस प्रकार किशोरों को नशे से बचाव की जानकारी रचनात्मक व वैज्ञानिक उपलब्ध करवाई जा रही है वह महत्वपूर्ण व प्रभावी है ।
कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । उपस्तिथ स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों सहित वोकेशनल संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया ।
संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा किशोरों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।
यह जानकारी मानव सेवा कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी
