February 10, 2026

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत 10 फरवरी को साईगलू में जागरूकता बैठक

मंडी, 9 फरवरी।

सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मण्डल साईगलू विनित ठाकुर ने बताया कि विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता और विश्वास बढ़ाने तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अपनाने के उद्देश्य से 9 फरवरी से 23 फरवरी तक देशभर में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में विद्युत उप-मण्डल साईगलू द्वारा 10 फरवरी को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कोटली में सुबह 11ः30 बजे एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, इसके लाभ, बिलिंग प्रणाली तथा उपभोक्ताओं की शंकाओं के समाधान संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सहायक अभियन्ता ने बताया कि इस बैठक में विद्युत उप-मण्डल साईगलू के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम जनता की सहभागिता अपेक्षित है, ताकि स्मार्ट मीटरों से संबंधित सही जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *