पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 27 सितंबर( संजीव डोगरा ): समेकित बाल विकास परियोजना गगरेट के तहत वृत पर्यवेक्षक वृत्त मवा कहोलां रजनी शर्मा द्वारा नगर पंचायत दौलतपुर चौक के कार्यालय में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत सिंह कंवर ने की। इस शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्वच्छता एंव संतुलित आहार के बारे में बताया। मोटे अनाज तथा हिमाचली पारम्परिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई । इसके अतिरिक्त समाज में मुख्य रूप से चल रही नशे की कुरीति से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर डा. नरूला , उपाध्यक्ष सुनीता देवी , पार्षद तृप्ता देवी , राजीव कंवर, कविता रानी , सुमन कुमारी , विनय कंवर , कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार,आंगनवाडी कार्यकर्त्ता सीमा देवी , ओमा देवी , सुनीता देवी , रजनी , परवेश कुमारी प्रवीन , सरोज , स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता एंव अन्य लोग उपस्थित रहे।
