महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक दिनांक 3 नवंबर (संजीव डोगरा ) : राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कालेज प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिजिटल इण्डिया के ट्रेनर आयुष ठाकुर ने बी बी ए व बी सी ए के विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया व् कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डॉक्टर रमन चौधरी, डॉक्टर शिवानी, प्रोफेसर पूनम, प्रोफेसर रितेश रतन, प्रोफेसर राजकुमार सहित कॉलेज का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
