February 23, 2026

बेरी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित

बेरी, एसडीएम रविंद्र मलिक के दिशा- निर्देशन में चलाई जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत खंड बेरी की समस्त ग्राम पंचायतों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बेरी पूजा शर्मा के मार्ग दर्शन में खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रथ चलाया गया। गांव भागलपुरी में खंड-समन्वयक पूनम सैनी ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोर्डिनेटर ने बताया कि पहली अक्टूबर 2023 को खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी ,स्कूल, पार्क, मंदिर, गलियों में सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को सार्थक रूप दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई जा रही है । ग्राम पंचायत बरहाना में संदीप शास्त्री के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गांव शेरिया में सरपंच नीलम कुमारी ने मंदिर के आसपास की सफाई कर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पंच महेश, पंच रमणित, पंच सुनीता, चौकीदार राजेंद्र, समाजसेवी सतपाल, राजेश ,सतीश, बादल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *