पदोन्नति व सेवानिवृत्ति होने पर सम्मानित किया गया
संदीप गिल, नंगल,
एससीबीसी इंप्लाइज फेडरेशन नंगल के कार्यालय 12-O, मे फेडरेशन के प्रधान मंजीत कुमार की अध्यक्षता में किए गए एक साधारण कार्यक्रम में फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य इंजीनियर सुखदेव सिंह मराड़ को उनकी पदोन्नति बतौर कार्यकारी अभियंता होने पर तथा रमेश चंद की सेवानिवृत्ति होने पर उनको संमान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतीय सेक्रेटरी जनरल निर्मल जीत, सुरजीत कुमार उप प्रधान, परमजीत लाल सेक्रेटरी, इंजीनियर शीष कुमार पैटर्न, के अलावा इंजीनियर राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार , अशोक कुमार, मुकेश कुमार, यशपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार चीफ आर्गेनाइजर, बलदेव सिंह, देसराज आदि उपस्थित थे।
