February 17, 2026

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली छात्राओं को सम्मानित किया

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, 20 जून : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी की दो खिलाड़ी छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने पर विधायक चैतन्य शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य निशा संदल ने जानकारी देते हुए बताया की भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर प्रज्ञा शर्मा व् सोनाक्षी राणा को विधायक चैतन्य शर्मा ने सम्मानित करते हुए स्कूल को भारोत्तोलन के उपकरण खरीदने के लिए एक लाख का चैक प्रदान करते हुए भारोत्तोलन हाल निर्माण की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *