March 14, 2026

बेरी नगर पालिका की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

बेरी ( झज्जर),31 जनवरी। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार बेरी नगरपालिका की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है, जिसके चलते उपमंडल अधिकारी (ना) बेरी रविंद्र मलिक को पुनरीक्षण प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के पांच अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य के लिए प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। डीसी ने बताया कि वार्ड संख्या एक से तीन के लिए जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर,वार्ड संख्या चार से छह के लिए तहसीलदार बेरी सृष्टि दुहन मलिक, वार्ड संख्या सात से नौ के लिए नायब तहसीलदार बेरी अशोक कुमार,वार्ड दस से 12 के लिए बीडीपीओ पूजा शर्मा और वार्ड 13 से 14 के लिए सहायक रजिस्टार सहकारी समिति बीरेंद्र सिंह को पुनरीक्षण कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *