इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून, 2024 की सत्रांत परीक्षा 07 जून, 2024 से प्रारम्भ हो कर 15 जुलाई, 2024 तक चलेगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (http://www.ignou.ac.in/ से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखने की सलाह दी जाती है। क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत 13179 छात्रों को इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों/ पाठ्यक्रमों में उपस्थित होंगे। इस परीक्षा के निगरानी उद्देश्य के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के अकादमिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे और इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा भी इस क्षेत्र में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए निगरानी दल की तैनाती की गई हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने जून, 2024 की सत्रांत परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है, जिस में जेल कैदियों के लिए 02 जेल परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ और अम्बाला भी शामिल है। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे वैध पहचान पत्र को साथ छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दें, भले ही उनके पास हॉल टिकट (परीक्षा की सूचनापर्ची) न हों, लेकिन उनके नाम उस केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद हैं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/उपकरण की अनुमति नहीं है।
shivalik-admin
बहरमपुर : तृणमुल कांग्रेस के टिकट पर वेस्ट बंगाल की बहरमपुर सीट से चुनाव जीतकर यूसुफ पठान ने इतिहास रचा...
नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपने निकतटम...
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशकों की ओर से जोखिम से बचने का रुख...
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में एनडीए करीब 295 सीटों पर तो इंडिया गठबंधन 230...
नई दिल्ली : नासिक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को...
नई दिल्ली : आज के चुनाव नतीजों ने सबसे ज्यादा अगर किसी को चिंता में डाला है तो वो भाजपा का...
नई दिल्ली - लोकसभा चुनाव के रुझानों में बेशक एनडीए सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं...
दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट जालंधर , पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे...
नई दिल्ली - दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इसमें बड़ी संख्या...
