February 25, 2026

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री,अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा सीएम पद, एलजी को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शाम को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जैसा कि उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद दो दिन के भीतर इस्तीफा देने की घोषणा की थी। केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री की नया चेहरा आतिशी होंगी। विधायक दल की बैठक में कई नामों पर चर्चा के बाद, आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया था। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम को स्वीकार किया।

आज शाम को, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद, आम आदमी पार्टी अपने विधायकों की मदद से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के सामने नई सरकार का दावा प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने के बाद, आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। केजरीवाल के इस्तीफे के साथ ही उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा और उन्हें अपना सरकारी आवास भी छोड़ना होगा।

अंतरिम मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त आतिशी ने स्पष्ट किया है कि वह केवल चुनाव तक इस पद पर रहेंगी। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाए। मुझे किसी भी प्रकार की बधाई या माला की आवश्यकता नहीं है।

विपक्षी दलों ने केजरीवाल के इस्तीफे और आतिशी की नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है, जिससे राजनीतिक वातावरण में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *