वर्तमान में हरियाणा में गौशालाओं में लगभग 35500 गोवंश हैं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत के सीसाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा प्रदेश में वर्ष 2014-15 में 215 गौशालाएं थीं जो अब बढ़कर 649 तक हो चुकी है।वर्तमान में हरियाणा में गौशालाओं में लगभग 35500 गोवंश हैं। उन्होंने कहा कि संस्थाएं सड़कों पर रह रहे पशुधन को भी गौशाला में सम्मिलित करें। ऐसी संस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। गोचरण की जमीन पर भी नई संस्थाएं गौशालाएं खोलने के लिए आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार ने बिजली के बिल को भी ₹2 प्रति यूनिट किया जो पहले ₹8 प्रति यूनिट था. इस अवसर पर गोवंश के शेड के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 70 लाख रुपए और गौशाला में 51 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की।
