February 22, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने लजेरा- सेल एंबुलेंस सड़क का किया शिलान्यास

सड़क सुविधा से वंचित 90 गांव में से 30 का निर्माण कार्य शुरू

चंबा,(चुवाड़ी)विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 फरवरी को भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान चुवाड़ी से लगभग 35 करोड़ धन राशि की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे । वे ग्राम पंचायत अवांह में लजेरा- सेल एंबुलेंस सड़क का शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि लजेरा- सेल एंबुलेंस सड़क निर्माण को लेकर आरंभिक बजट के तौर पर 30 लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इस एंबुलेंस सड़क को जोगिंद्रा गांव तक विस्तार दिया जाएगा । कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर अपनी विशेष प्राथमिकता की बात दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित 90 गांव में से 30 गांव को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगले दो वर्षों के भीतर शेष 60 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि काहरी- कोठी से रखेड गांव तक सड़क निर्माण कार्य अगले वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लजेरा- सेल एंबुलेंस सड़क निर्माण के लिए सहयोग तथा भूमि दान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया । उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *