February 18, 2026

नशा मुक्त ऊना अभियान में आशा वर्कर ने लिया प्रण, नशा मुक्त बनाएंगे बंगाणा ब्लॉक की हर पंचायत :डॉ चेतन

अजय कुमार, बंगाणा, नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर बंगाणा में आयोजित एक कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओ को नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी के अलावा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायित्व से संबंधित महत्पूर्ण योगदान के बारे में समझाया गया जिसमें करीब 30 आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसकी अध्यक्षता डॉ चेतन ने की।

जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नशे की चपेट मे आने से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान एक वरदान साबित हो रहा है और अब इसे जन सहभागिता से जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।
जिला समन्वयक जयेंद्र हीर ने कहा कि अपने समाज में नशा मुक्त शादियां और नशा मुक्त पंचायत बनाने की जरुरत है क्योंकि नशा युवा पीढ़ी के लिए आज एक गंभीर समस्या बनाता जा रहा है, जिसने आज शहर, कस्बों और गांवों को भी अपनी चपेट मे ले लिया है।
इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन के साथ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर चलना पड़ेगा l

डॉ चेतन ने बताया की नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के बारे में प्रेरित करने के साथ भविष्य में होने वाले नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा नशे के जाल में बुरी तरह फंस चुके लोगों का नशा मुक्त केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जाएगा। अगर किसी को नशे से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *