February 22, 2026

अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को चिट्ठी लिख पूछे कई सवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि भाजपा ने अतीत में जो भी गलत किया है, क्या आरएसएस उसका समर्थन करता है? भाजपा नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करता है? दलित और पूर्वांचली वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं, क्या आरएसएस को लगता है कि यह लोकतंत्र के लिए सही है?

अरविंद केजरीवाल और बीजेपी एक दूसरे पर वोटर्स लिस्ट को लेकर आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने इससे पहले कहा कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है। जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश की जा रही है। साथ ही पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है।

उधर बीजेपी ने भी आप पर निशाना साधा है। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 2014 में जब चुनाव हुए थे तब दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 19 लाख थी. इसके बाद 2015 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 33 लाख हो गई है। बढ़े हुए 14 लाख लोगों को कौन लाया और कहां से आए इसका कोई जवाब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *