February 17, 2026

माता बंगला मुखी एवं माता चिंतपूर्णी के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था की

शिवांकुर शर्मा, नंगल, श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की टीम द्वारा निःशुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को माता श्री बंगला मुखी जी एवं माता श्री चिंतपूर्णी जी की धार्मिक यात्रा के लिए निःशुल्क बस सेवा रवाना की गई।
यह जानकारी कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विधायक श्री आनंदपुर साहिब जी की टीम के सदस्यों दलजीत सिंह, मुख्तियार मुहम्मद, अश्वनी कुमार, यशपाल, असलम खान बिल्ला, मोहित, राजन मेहरा, निर्मल सिंह (पूर्व सरपंच), सोनू चोपड़ा, जतिंदरपाल, साली ठेकेदार, पंडित रमेश शर्मा अमन तथा महिला भलाई महिला मंडल खेड़ा कलमोट की टीम की प्रधान शरला द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा के लिए अपने स्तर पर बसों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान ले जाने और वापस लाने के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को दूर-दराज़ के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। निकटवर्ती धार्मिक स्थलों पर जाने के इच्छुक परिवारों के लिए यह व्यवस्था हमारी टीम द्वारा की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि यात्रा के दौरान ठहरने, रुकने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री जी की टीम द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *