February 15, 2026

बंगाणा रक्तदान शिविर में करीव 4 दर्जन लोगों ने किया रक्तदान, दिये गए प्रमाण पत्र

बंगाणा एवम धुँधला स्कूल के एनएसएस यूनिट द्वारा लगाया गया था रक्तदान शिविर

अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में धुँधला एवम बंगाणा स्कूल के एनएसएस यूनिट का सँयुक्त रक्तदान शिविर बंगाणा स्कूल के परिसर में लगाया गया। जिसमें तकरीवन चार दर्जन लोगो ने रक्तदान किया। सभी रक्त दानियों को प्रमाण पत्र एवम रिफ्रेसमेंट दी गई।  एन एस एस यूनिट के केडेट्स सड़क के एक तरफ खड़े होकर रक्तदान महादान के नारे से जनता को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। एनएसएस प्रभारी विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल परिसर बंगाणा में लगे रक्तदान शिविर में एनएसएस यूनिट के केडेट्स ने अपनी विशेष सेवाएं प्रदान की और सभी आने वाले रक्त दान करने वाले व्यक्तियों के लिए चायपान की व्यावस्था को सुचारू रखा। विवेक शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने का सौभाग्य हर व्यक्ति को नहीं मिलता है। क्योंकि वर्तमान समय हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में रक्तदान करना संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि बंगाणा स्कूल परिसर में तीन दर्जन से ज्यादा लोगो को रक्तदान करने का सौभाग्य नहीं मिला। क्योंकि किसी का रक्तचाप कम तो किसी का बहुत ज्यादा होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रक्तदान करके उन्हें किसी समस्या में नहीं डालना चाहते थे। वही स्कूल परिसर पर पहुंच कर कई बुद्धिजीवी लोगों ने एनएसएस यूनिट के केडेट्स की सेवाओं को भी सराहा और भविष्य के लिए उन्हें शुभ कामनाएं भी दी। ज्ञात रहे बीते वर्ष भी बंगाणा स्कूल में एनएसएस यूनिट द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमें दर्जनों लोगो ने रक्तदान किया था। बता दे रक्तदान एक महादान कहलाता है। और किसी जरूरत मंद व्यक्ति को रक्तदान किये गए रक्त की एक एक बूंद नई जिंदगी दिला सकती है। इसलिए बढ़ चढ़ कर रक्तदान में अपनी हिस्सेदारी दें। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह, वाईस प्रिंसीपल जितेंद्र शर्मा, प्रवक्ता विवेक शर्मा, नरेंद्र धीमान, राममूर्ति शर्मा, सुनील शर्मा, बलदेव कलसी, सुरेश कुमार , सुलोचना देवी, डिम्पल कुमारी, चंपा देवी, मीनाक्षी, सोनिया, रीता, जीवन आशा, सुभाष के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *