February 18, 2026

भुन्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत भरेन के ओझरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित।

कुल्लू 12 दिसम्बर,

जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कुल्लू शिव राम ने आज यहां कहा कि विकास खण्ड भुन्तर की ग्राम पंचायत भरेन के ओझरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान पुनः आवंटित की जानी है। इसके लिये निर्धारित प्रपत्र पर आगामी 30 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उचित मूल्य की दुकान के लिये प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थायों या सार्वजनिक निकायों , ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभा व महिलाओं के समूह को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को दी जाएगी। तीसरी प्राथमिकता राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित को प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था आवेदन 30 दिसंबर 2023 तक जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कुल्लू के कार्यालय में 30 दिसम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र तथा अन्य वांछित योग्यताओं के प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे। आवेदन विभागीय वेबसाईट https:// food.hp.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *