March 12, 2026

खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अधीन आशा कार्यकर्ता के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित

जोगिंदर नगर , 12 मार्च।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रुबल के वार्ड नंबर 3 चङोँझ, 5 कुनकर व 6 बनोण के लिए एक आशा कार्यकर्ता का पद भरा जाना है।
उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड से इच्छुक महिलाएं 18 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लड़भड़ोल में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु महिला का आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदिका का संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
बीएमओ ने आगे बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं, जिसमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों), विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर बीएमओ कार्यालय लड़भड़ोल में जमा करवाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *